गुरुग्राम: नगर निगम गुरुग्राम की टीमें सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने में जुटी, चलाया गया अभियान
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान को लगातार गति दी जा रही है। नगर निगम की इनफोर्समैंट टीमें आयुक्त अशोक कुमार गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत सडक़ों, फुटपाथों, ग्रीन बैल्ट व अन्य सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही हैं।