उदयपुर जिले के महाराज की खेड़ी से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर लोक परिवहन की बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आरही कार की भिड़ंत हो गई। रविवार शाम 6 बजे हुए हादसे में एक महिला सहित दो छोटे बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की बस उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की तरफ जा रही थी।