पेण्ड्रा रोड गौरेला: छ.ग. के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की छठी पुण्यतिथि पर बेटे अमित जोगी ने 'बेटा बचाओ आंदोलन' की शुरुआत की
अमित जोगी ने कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे और अवसाद से बचाने के उद्देश्य से किया है शुरू। “सूखा नशा” को युवाओं के लिए बतलाया बड़ा खतरा। समाज के सभी वर्गों से सहयोग की करी अपील। अमित जोगी ने कहा कि माताएं, बहनें और पत्नियां इस आंदोलन की होगी सबसे बड़ी ताकत।साथ ही राज्य सरकार से पूर्ण शराबबंदी और नशा मुक्ति के लिए विशेष कदम उठाने की करी मांग।