छतरपुर नगर: ढिलापुर में मारपीट मामले में फरार दो आरोपी भी गिरफ्तार, सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में: सीएसपी
बीते दिनों ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम ढिलापुर में एक महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 26 अप्रैल को शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।