आरोन: ग्राम पंचायत झंझोन का आरोन एसडीएम ने किया निरीक्षण पंचायत भवन गौशाला शासकीय विद्यालय में देखी स्थिति
Aron, Guna | Jun 29, 2026 आरोन ब्लॉक की ग्राम पंचायत झंझोन का एसडीएम मंजूषा खत्री ने 29 जून दोपहर औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सुविधा स्मार्ट क्लास फर्नीचर क्लासरूम की स्थिति देखी, सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए। गौशाला में गायों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं देखी, प्राचीन गुफा शिव मंदिर में अखंड ज्योत के दर्शन किए।