हरदोई: हरदोई की विभूति डॉ. ओपी मिश्र को सम्मानित किया गया, पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं और 40 से ज्यादा पुस्तकें लिखी हैं
Hardoi, Hardoi | May 11, 2026 हरदोई जनपद की साहित्यिक एवं शैक्षिक जगत की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. ओपी मिश्र को उनके लखनऊ रोड स्थित आवास पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय अपने साथियों के साथ उनके आवास पहुंचे और उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया।