विदिशा नगर: बेतवानदी के लखेरा घाट पर पानी में मिली लाश कल शाम किसी की अंत्येष्टि में आया था मृतक,दुर्गेशकुशवाहा के रूप में हुई पहचान
मंगलवार सुबह 9 बजे बेतवा नदी के लखेरा घाट पर पानी में उतरना शव मिला, मृतक की पहचान 35 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा निवासी राजेंद्र नगर बक्सरिया के रूप में की गई। बताया गया कि एक दिन पहले घाट के नजदीक मुक्तिधाम में किसी की अंत्येष्टि में दुर्गेश शामिल हुआ था। उसके बाद नदी पर नहाने आया था, अज्ञात कारण से पानी में डूब गया, उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।