पथरगामा: बैसाखी पूर्णिमा पर खरिहानी ग्राम में भव्य कलश शोभा यात्रा, 251 कन्याएं सापीन नदी में उतरीं
बोहा पंचायत अंतर्गत खरिहानी ग्राम में गांव श्री श्री 108 राधा माधव मंदिर में मंगलवार को 11:00 बजे दिन में बैसाखी पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा 251 कलश कन्याओं द्वारा सापीन नदी से निकल गई। कलश शोभा यात्रा की अगवाई पूर्व जिप अध्यक्ष गोड्डा कल्पना देवी एवं गोपाल मंडल ने संयुक्त रूप से की।