मंझनपुर: गुवारा तैयबपुर चौराहे पर शराब दुकानों के बाहर वाहनों की लंबी कतार से जाम का खतरा, वायरल वीडियो पर पुलिस हुई सक्रिय
करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवारा तैयबपुर चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि चौराहे पर स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों के सामने रोजाना शाम के समय दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। वीडियो शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है।