पूर्णिया पूर्व: रामघाट निवासी व्यक्ति व उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामघाट वार्ड 43 निवासी मो रिजाउल ने रविवार को दोपहर करीब 12 बजे मुफस्सिल थाना में मारपीट व जानलेवा धमकी देने को लेकर लिखित शिकायत किया है।उन्होंने बताया कि रामघाट वार्ड 43 का रहने वाला मो नसीम,शहबाज हुसैन, मो झुमरू,मो खलीक आदि उनके घर पहुँचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया और मेरे पत्नी के साथ भी मारपीट किया है।