आपत्ति के बाद दोबारा निकली ओबीसी आरक्षण की लॉटरी, चार ग्राम पंचायतों की सूची में बदलाव
भदेसर। भदेसर पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण निर्धारण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। तय समय पर लॉटरी शुरू हुई। ओबीसी वर्ग की लॉटरी के दौरान मंडपिया के मतदाता जानकीदास वैष्णव ने आपत्ति दर्ज कराई। आपत्ति सामने आने के बाद लॉटरी प्रक्रिया को रोक दिया गया।
भदेसर चुनाव अधिकारी रजनी मीणा ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक सरपंच आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया रुकी रही। चुनाव अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए और आपत्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देशों के बाद आपत्ति को सही माना गया। इसके बाद पहले निकाली गई ओबीसी वर्ग की लॉटरी को निरस्त करते हुए दोबारा लॉटरी निकाली