कोंच: कोंच प्रखंड के बाजारों में सुलभ शौचालय का अभाव, लोगों को हो रही है परेशानी
Konch, Gaya | Apr 18, 2026 प्रखंड क्षेत्र के कोंच,आंती,काबर एवं देवरा बाजारों में अब तक सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।विशेष रूप से महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें इधर-उधर जाते हैं।