गुना नगर: उज्जैन: नेशनल हाइवे 46 पर श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
गुना बायपास पर शनिवार सुबह उज्जैन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार करीब 40 फीट तक उछल गई। हादसे में रायबरेली निवासी बुजुर्ग महिला अनीता अग्रवाल की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत 5 लोग घायल हुए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई गई है।