मनावर: मनावर में दो ब्रह्मचारिणी बहनों की गोद भराई संपन्न, 29 नवंबर को होंगी दीक्षित
Manawar, Dhar | Oct 13, 2025 मनावर में दो ब्रह्मचारिणी बहनों की गोद भराई संपन्न — 29 नवंबर को होंगी दीक्षित।सोमवार, दोपहर 1:00 बजे मनावर नगर के सदर बाजार स्थित पार्श्वनाथ जिनालय में सोमवार को ब्रह्मचारिणी बहनें रूबी दीदी और सरस्वती दीदी की गोद भराई की रस्म बड़े श्रद्धा भाव से संपन्न हुई। दोनों बहनें आगामी 29 नवंबर को मंगलगिरी तीर्थ क्षेत्र पर जैनेश्वरी दीक्षा अंगीकार करेंगी।