धौलपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया
सेपऊ थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गेंदा (45) पुत्र रामभरोसी, निवासी अहलेपुर, जाति जाटव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गेंदा बरखेड़ा से रिश्तेदारी से