बांगरमऊ: बांगरमऊ में सेवानिवृत्त फौजी नयाब खान का भव्य स्वागत, नागरिकों ने अभिनंदन कर देश सेवा और समाज कार्य की सराहना की
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के गंजमुरादाबाद स्थित करीमुल्ला मार्केट में शनिवार को दोपहर 4 बजे के करीब सेवानिवृत्त फौजी नयाब खान का भव्य स्वागत किया गया। द ग्रेनेडियर रेजीमेंट में नायक पद पर रहते हुए 16 वर्षों तक देश सेवा करने वाले नयाब खान को नागरिकों ने फूल-मालाओं से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन शहजाद खान उर्फ लाडले फौजी ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ल