मध्यप्रदेश के बड़वाह शासकीय अस्पताल में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर बीएमओ डॉ राजेंद्र मिमरोट व संस्था प्रभारी डॉ यशवंत इंगला के मार्गदर्शन मे व जिला ब्लड अधिकारी डॉ विनय सिंह चौहान के नेतृत्व मे एक निजी अस्पताल के सहयोग से दोपहर दो बजे रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें रक्तदाताओं द्वारा 100 यूनिट का रक्तदान किया गया।