शिवपुरी: सिलानगर मार्ग पर व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिलानगर गांव में गुरुवार सुबह 7 बजे सिरसौद-सिलानगर मार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिल्लारपुर निवासी रामजीलाल बघेल के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ।