महोबा मुख्यालय के रामश्री महा विद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा उदघोष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं को संबोधित किया। वहीं वार्ता के दौरान कहा कि बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं होगी।