मुज़फ्फरनगर: यूपीटीईटी परीक्षा में बड़ा हड़कंप, छात्रा की OMR शीट को लेकर मची अफरा-तफरी, पुलिस पहुंची परीक्षा केंद्र पर हाई वोल्ट
मुजफ्फरनगर में UPTET परीक्षा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा की ओएमआर शीट की ट्रेजरी कॉपी जमा न होने की आशंका सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस परीक्षा केंद्र पहुंची और अभ्यर्थियों की जांच शुरू की गई। बाद में दोबारा जांच में पता चला कि मुख्य ओएमआर शीट और ट्रेजरी कॉपी आपस में चिपकी हुई थीं। तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली