सासनी: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर मरीज को वृंदावन ले जाते समय अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत और तीन घायल
Sasni, Hathras | Apr 18, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर गांव सलेमपुर के पास 1 कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान कार सवार जनपद बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सिरसा निवासी 4 लोग गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल मे डॉक्टरों ने कार सवार एजाज पुत्र अलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया। घायल गुड्डू, आज़ाद, यासीन का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया