कन्नौज: नसरापुर सपा कार्यालय में जनसभा के दौरान सांसद सुब्रत पाठक पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता मनोज दीक्षित पर FIR दर्ज
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर सपा नेता मनोज दीक्षित पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनसभा के दौरान मंच से विवादित बयान देने का मामला है। सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को लेकर टुकड़े-टुकड़े शब्दों का प्रयोग किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद सपा नेता की मुश्किल बढ़ गई है।