नौबतपुर: चिरौरा पंचायत में सहयोग शिविर का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री हुए शामिल
नौबतपुर प्रखंड के चिरौरा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय खेल मैदान में मंगलवार की सुबह 11 बजे बिहार सरकार के “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने बताया कि अब प्रत्येक महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को हर पंचायत में इस प्रकार का शिविर आयोजित