सावर: भीषण गर्मी में सावर से जयपुर के लिए पैदल कूच, केकड़ी को जिला बहाली यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन, उमड़ा जन सैलाब
Sawar, Ajmer | May 18, 2026 केकड़ी जिला बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सावर से जयपुर के लिए पैदल यात्रा सोमवार को सुबह 10 बजे से रवाना हुई।सावर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा को आमजन का व्यापक समर्थन मिल रहा।भीषण गर्मी और करीब 43 डिग्री तापमान के बावजूद यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे।यात्रा एक सप्ताह में जयपुर पहुंचेगी।