हरदोई: शहर के लखनऊ रोड पर अवैध रूप से चल रहे मैजिक अड्डे, निर्धारित से दो गुनी सवारी बैठाते
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2025 एक ओर जहां यातायात माह चल रहा है और पुलिस एवं यातायात विभाग लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में लगा हुआ है वहीं मैजिक चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बता दें कि लखनऊ रोड पर जगह जगह अवैध रूप से मैजिक के अड्डे चल रहे हैं। मैजिक चालक ज्यादा कमाई करने के लिए निर्धारित संख्या से दो गुनी सवारी बैठा कर चल रहे हैं।