हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों ने दिखाई संवेदनशीलता, वृद्ध महिलाओं की मदद के लिए आगे आए
Hardoi, Hardoi | Nov 6, 2025 हरदोई रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की एक मिसाल पेश की गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब सवा छह बजे रेलवे स्टेशन हरदोई के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल गरिमा भारद्वाज को तीन वृद्ध महिलाएं दिखाई दीं, जो देहरादून जनता एक्सप्रेस के जनरल कोच में चढ़ने में असमर्थ थीं पुलिसकर्मियों ने उन्हें ट्रेन में बैठाया।