खनियाधाना: मसीद घाट पुल के पास मिला युवक का सिर कुचला हुआ शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बामौरकला थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछोर चंदेरी मार्ग पर स्थित मसीद घाट पुल के पास सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन ने उसे कुचल दिया।