डलमऊ: हत्या की घटना में शामिल अभियुक्ता और अभियुक्त को डलमऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
डलमऊ पुलिस ने तिवारी का पुरवा मजरे रामपुर बरारा गांव में हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक रामदेव की पत्नी रेनू और उसके प्रेमी अजीम को गिरफ्तार किया है। 12 मई की रात,रेनू ने शौच के बहाने पति को खेत में ले जाकर प्रेमी की मदद से अंगोछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।डलमऊ पुलिस ने बृहस्पतिवार को समय लगभग 3 बजे घटना में प्रयुक्त अंगोछा और एक बाइक बरामद किया