मनेर: गोरैया स्थान गांव स्थित एक व्यक्ति के एकांउट से साइबर अपराधियो ने किया 24 हजार रुपए की निकासी
Maner, Patna | Apr 21, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया स्थान स्थित एक व्यक्ति के एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 24 हजार रुपए की निकासी कर ली। इसके बाद पीड़ित ने मनेर थाना में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। बताया जाता है कि गोरैया स्थान निवासी सोमनाथ कुमार के अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 24 हजार रुपए की निकासी कर ली। मामले का पता चलते ही वो मनेर थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।