नगड़ी: झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और पॉक्सो पीड़िताओं की सुरक्षा पर जारी किए निर्देश
Nagri, Ranchi | Jun 9, 2026 झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे यौन हिंसा और पॉक्सो पीड़िताओं की सुरक्षा पर निर्देश जारी किए हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी शिकायत पर तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की जाए। एफआईआर दर्ज करने में देरी या इनकार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।