अररिया: अररिया में 4 करोड़ की लागत से बने विद्युत शवदाह गृह में तकनीकी खराबी, अंतिम संस्कार में हुई देरी
Araria, Araria | Jun 20, 2026 अररिया शहर के त्रिसुलिया घाट स्थित लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विद्युत शवदाह गृह एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। ताजा मामला शनिवार का है, जब अररिया आरएस निवासी संयुक्ता अग्रवाल (पति: गोपाल अग्रवाल) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम लाया गया।परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह के माध्यम से करने की तैयारी थी,