फैज़ाबाद: कोतवाली नगर क्षेत्र के रिकाबगंज चौकी अंतर्गत जिला अस्पताल से पकड़े गए चोरी के दो आरोपी
जिला अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने दो किशोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। रिकाबगंज चौकी पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के तीमारदार का किसी ने पर्स पार कर दिया था। पर्स में साढ़े चार हजार रुपये थे। पूर्व में भी तीमारदारों का सामान और पैसा चोरी होने की शिकायत आई थी।