मुंगेर: मुंगेर में डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, गंभीर घायल; आरोपी गिरफ्तार
Munger, Munger | Jun 16, 2026 के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढ़ी बजरंगबली नगर में अंधविश्वास का खौफनाक मामला सामने आया है। एक महिला को डायन बताकर उस पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है।