नानपारा: नवाबगंज कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई, शपथ दिलाई गई
नवाबगंज कस्बे के जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाबगंज थाना क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चे बाइक न चलाएं। बिना हेलमेट बाइक चलाने और बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात न करने जानकारी दी।