मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर जिला अस्पताल के ICU में हंगामा, तीमारदार की पिटाई के बाद मरीज की हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुज़फ़्फ़रनगर जिला अस्पताल के आईसीयू में दो मरीजों के पक्षों के बीच हुआ विवाद एक मरीज की मौत के बाद गंभीर मामला बन गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में लीवर मरीज रमेशपाल घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।