बरेली: बरेली की बेटियों का जलवा! सर्वोदय इंटर कॉलेज ने यूपी बोर्ड में रचा इतिहास, कई छात्राएं टॉप रैंक में शामिल
बरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। हाईस्कूल और इंटर दोनों में कई छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप रैंक हासिल की। नंदिनी गुप्ता दूसरे, सुरभि तीसरे स्थान पर रहीं। एक ही कॉलेज की इतनी बेटियों का टॉप करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।