बेगूसराय: महिला थाना पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला थाना की पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर तेघड़ा के 01 विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला थाना की पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कई विषयों पर छात्रों को जानकारी दी गई.