सवायजपुर: कुंवरपुर के पास 33 केवी विद्युत लाइन से तार चोरी के बाद फसल में लगी आग, पुलिस सीमा विवाद में उलझी
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास रविवार रात अज्ञात चोरों ने 33 केवी विद्युत लाइन का तार काटकर चोरी कर लिया। चोरी के दौरान 33 केवी लाइन का तार नीचे गुजर रही 11 केवी लाइन पर गिर गया, जिससे निकली चिंगारियों ने पास के खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही चोर फरार हो गए।