बिंदकी: औंग कस्बे में दुर्घटना में घायल ट्रेलर चालक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के औंग थाना कस्बे के ओवर ब्रिज में शनिवार की शाम को आगे जा रहे ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक मार देने से पीछे से जा रहा ट्रेलर टकरा गया था। जिससे ट्रेलर चालक बबलू निवासी नगला थाना मासलपुर जनपद करौली राजस्थान गंभीर घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान कानपुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को दिन में 1 बजे पुलिस को सूचित किया।