हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में जनरथ बस का प्रेशर लीक हुआ, चालक ने बैक गियर डालकर यात्रियों की जान बचाई
महोबा से चलकर लखनऊ जा रही परिवहन निगम की जनरथ बस का हाईवे में पशु बाजार के समीप अचानक प्रेशर लीक हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने बैक गियर डालकर बस को रोककर यात्रियों की जान बचाई। एक घंटे बाद यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिये रवाना किया गया। शनिवार को करीब 2 बजे महोबा डिपो की जनरथ बस महोबा से चलकर लखनऊ जा रही थी। चालक इसरार अली ने बताया कि कस्