जवा: सिंह पैलेश डभौरा में राष्ट्रीय पोषण माह खाद्य मेला आयोजित, खाद्य सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई
रेवांचल दलित आदिवासी सेवा संस्थान,नेशनल फाउंडेशन फार इंडिया,विकास संवाद समिति रीवा एवं महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण माह एवं खाद्य मेले का आयोजन सिंह पैलेश डभौरा में किया गया।खाद्य मेले के दौरान पुरानी विलुप्त हो रहे खाद्य सामग्रियों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वनोपज को शामिल करने और कुपोषण, महिलाओं से एनीमिया के खिलाफ लड़ने की अपील की।