जवा: ग्राम सितलहा स्थित शीतला माता मंदिर में नवरात्र पर्व के तीसरे दिन सुबह से शाम तक लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
ग्राम पंचायत सितलहा में प्राचीन शीतला माता जी का मंदिर है जो हिन्दू धर्म के साथ साथ अन्य धर्मों के लिए आस्था का प्रतीक है जहा पर नवरात्रि के अवसर पर रीवा जिले सहित कई प्रदेशों के भक्त माता के दरबार मे आकर माथा टेकते है और अपनी मुरादे पूरी करते है ऐसा कहा जाता है कि शीतला माता के मंदिर में जो भी आता है माता जी उसकी मुरादे पूरी करती है।