जवा: अतरैला पुलिस ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पटेहरा में 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान का किया शुभारंभ
डभौरा एसडीओपी रूपेंद्र कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में अतरैला थाना प्रभारी अभिषेक खरे के नेतृत्व में आज दिनांक 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पटेहरा में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अपराधों व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से “मैं हूं अभिमन्यु" अभियान का शुभारंभ किया गया है