उच्चैन: उच्चैन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर छापा, रिफिलिंग उपकरण सहित सिलेंडर किए गए जब्त
जिले में एलपीजी गैस की अवैध बिक्री और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को जिला रसद विभाग की प्रवर्तन टीम ने कस्बा उच्चैन स्थित मिस्त्री मार्केट में कार्रवाई करते हुए एक टेंट हाउस पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग किए जाने का मामला सामने आया।