बहेड़ी: रेलवे स्टेशन के पास स्थित दरगाह मामू मियां पर तीन रोज़ा उर्स ए पाक हुआ संपन्न, मुल्क में अमन-शांति के लिए की गईं दुआएं
आज सुबह से कुरआन ए पाक की तिलावत के साथ कुल शरीफ की शुरुआत की गई जिसके बाद नात मन क़बत और तकरीरें पेश की गईं उलेमाए किराम ने हजरत मामू मियां की शान बयान की इस बीच दरगाह पर दूर दराज से पहुंचे जायरीन ने चादर पोशी गुल पो कर दुआएं मांगी दोपहर 1:25 पर आखिरी कुल शरीफ की रस्म अदा की गई आखिर में मुल्क की तरक्की और मुल्क में अमनो शांति के लिए दुआएं की गईं ।