पुवायां: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर के पुवायां में दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहम्मदी बाईपास पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान गढ़ी मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय अमितेश उर्फ छोटे यादव के रूप में हुई है, जिन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।