रामपुर: हकीमगंज में फूड प्वाइजनिंग से दंपति समेत तीन बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती, आलू-बर्री की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी हालत
Rampur, Rampur | Jun 4, 2026 हकीमगंज गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। दंपति समेत तीन बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे पीड़ित महिला अंजू ने बताया कि बुधवार रात आलू और सोयाबीन की बर्री की सब्जी के साथ रोटियां खाने के बाद सुबह सभी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार जारी है।