महोबा: श्रीनगर के पास मलका व ऊजरा गांव के ग्रामीणों ने अंडरपास न बनने से नाराज होकर हाईवे पर 4 घंटे किया जाम
Mahoba, Mahoba | Jun 6, 2026 महोबा के कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर श्रीनगर के पास मलका व ऊजरा गांव के ग्रामीणों ने शनिवार समय तकरीबन 4 बजे फोरलेन निर्माण में पुराने रास्ते बंद कर अंडरपास न बनाए जाने से नाराज होकर करीब 4 घंटे तक मार्ग जाम रखा। ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।