जलालाबाद। शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर और ग्रामीण इलाकों में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.