कुडू: भाजपा की अरकोसा बूथ 237 में बैठक, केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर ज़ोर
Kuru, Lohardaga | Apr 10, 2026 लोहरदगा ग्राम अरकोसा के बूथ संख्या 237 में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बूथ अध्यक्ष गजाधर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की।